home page

जिलाधिकारी ने ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ की तैयारियों की समीक्षा, विभागों को सौंपी जिम्मेदारियां

 | 
जिलाधिकारी ने ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ की तैयारियों की समीक्षा, विभागों को सौंपी जिम्मेदारियां


हाथरस, 06 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 15 अगस्त तक चलने वाले ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने गुरुवार काे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर सभी विभागों को शासन के निर्देशों के अनुरूप कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है। डीएम ने सभी सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, निजी प्रतिष्ठानों और ग्राम पंचायतों में तिरंगा फहराने, तिरंगा लाइटिंग, रैलियां, प्रभात फेरियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगोली प्रतियोगिताएं, सेल्फी बूथ, तिरंगा बाइक रैली और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए।साथ ही सभी कार्यक्रमों के फोटो और वीडियो निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करने तथा भारतीय ध्वज संहिता का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित ने अभियान के तीन चरणों की विस्तृत जानकारी भी दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना