home page

नवरात्र में विंध्याचल स्टेशन पर 12 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव

 | 
नवरात्र में विंध्याचल स्टेशन पर 12 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव


मीरजापुर, 08 अक्टूबर (हि.स.)। शारदीय नवरात्र में विंध्याचल आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर 12 जोड़ी ट्रेनों के ठहराव की व्यवस्था की है। यह सुविधा 11 से 26 अक्टूबर तक 16 दिनों के लिए रहेगी।

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने गुरुवार को बताया कि मीरजापुर से उतरेटिया जंक्शन के लिए 04129-04130 मेला स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी। इसके अलावा विंध्याचल स्टेशन पर 12296-12295 संघमित्रा एक्सप्रेस, 12487-12488 सीमांचल एक्सप्रेस, 12307-12308 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस, 22307-22308 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस, 12168-12167 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस, 12142-12141 पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 15658-15657 ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस, 12801-12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, 15946-15945 डिब्रूगढ़-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस, 15648-15647 गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस और 12335-12336 भागलपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस का ठहराव रहेगा।

रेलवे की इस व्यवस्था से नवरात्र के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से विंध्याचल आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा