home page

नितिन नबीन के नेतृत्व में देश सेवा संकल्प को मिलेगी नई ऊर्जा : राजेश शुक्ला

 | 
नितिन नबीन के नेतृत्व में देश सेवा संकल्प को मिलेगी नई ऊर्जा : राजेश शुक्ला


--भाजपा के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर यमुनापार भाजपा में हर्ष

प्रयागराज, 20 जनवरी (हि.स.)। बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किए जाने पर भाजपा प्रयागराज यमुनापार में हर्ष का माहौल है। यमुनापार जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा देश की सेवा के संकल्प को नई ऊर्जा मिलेगी।

जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने कहा कि नितिन नबीन एक कर्मठ, संगठननिष्ठ और जनसेवा के प्रति समर्पित नेता हैं। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और संगठनात्मक मजबूती के साथ भाजपा नई ऊंचाइयों को छुएगी।

पूर्व जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने कहा कि नितिन नबीन का निर्विरोध चयन उनके कुशल नेतृत्व और संगठन में विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में पार्टी राष्ट्र निर्माण के कार्यों को और अधिक गति देगी।

इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, मोर्चा जिलाध्यक्ष राजमणि पासवान, सुभाष सिंह पटेल, सुधाकर पांडेय, अरून सिंह पप्पू, सविता मिश्रा, कुशल जैन, आनन्द तिवारी, मिथिलेश पांडेय, डाँ.देवी सिंह, प्रदीप पांडेय, अजय सिंह आदि पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और राष्ट्रीय अध्यक्ष को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र