home page

औरैया में अज्ञात युवक का शव मिला

 | 
औरैया में अज्ञात युवक का शव मिला


औरैया, 04 अगस्त (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र स्थित अमावता नहर में एक अज्ञात युवक का शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाली निरीक्षक (अपराध) रामचंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम अमावता नहर किनारे मवेशी चरा रहे चरवाहों ने इटावा की ओर से बहकर आ रहे एक शव देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर तलाशी ली। मृतक की जेब से रोशनी ब्रांड की एक माचिस और पन्नी में रखी कुछ बीड़ियां मिलीं, लेकिन कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज बरामद नहीं हुआ।

पुलिस के मुताबिक, शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, जिससे उसकी पहचान कराने में कठिनाई हो रही है।अज्ञात में पंचनामा भरकर शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का मिलान कर रही है। ---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार