home page

एकता और अनुशासन एनसीसी की मूल भावना : गौरव गौतम

 | 
एकता और अनुशासन एनसीसी की मूल भावना : गौरव गौतम


एकता और अनुशासन एनसीसी की मूल भावना : गौरव गौतम


-नेशनल कैडेट कोर के एडीजी ने दूसरे दिन भी एनसीसी इकाइयों का किया निरीक्षण

मुरादाबाद, 22 जुलाई (हि.स.)। नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) उत्तर प्रदेश के अपर महानिदेशक (एडीजी) मेजर जनरल गौरव गौतम ने बुधवार को भी एनसीसी इकाइयों का निरीक्षण किया। वहीं पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने नवीं यूपी (गर्ल्स) बटालियन, 23 यूपी बटालियन और 24 यूपी बटालियन के कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि एकता और अनुशासन एनसीसी की मूल भावना हैं जो युवाओं के चरित्र निर्माण की नींव रखते हैं।

इसके बाद एडीजी ने एसोसिएट एनसीसी अधिकारियों और प्रशिक्षकों से बातचीत की और संगठन के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवाओं को सही दिशा देने में उनकी भूमिका अहम है और उन्हें कैडेट्स को सकारात्मक रूप से प्रेरित कर जिम्मेदार नागरिक बनाना चाहिए। यहां कैडेट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आयोजन में 400 से अधिक कैडेट्स, 25 एसोसिएट एनसीसी अधिकारी और सेना के 40 स्थायी प्रशिक्षक शामिल रहे।

इस दौरान ब्रिगेडियर अमित उनियाल कमांडर एनसीसी ग्रुप मुख्यालय बरेली भी मौजूद रहे।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल