श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन कर अभिभूत हुए केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी
मथुरा, 29 मार्च (हि.स.)। केन्द्र सरकार के खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के मंत्री प्रहलाद जोशी ने परिवार संग रविवार की सांय लगभग 07 बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन किये।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा-संस्थान के सचिव कपिल शर्मा एवं प्रबंध समिति के सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी का स्वागत प्रसादी-पटुका ओढ़ाकर किया।
इस दौरान सर्वप्रथम मंत्री प्रहलाद जोशी ने भगवान श्रीकेशवदेवजी, भगवती माँ योगमायाजी एवं श्रीगर्भ-गृह के दर्शन-पूजन के उपरान्त भागवत-भवन में ससंकल्प पुष्पार्चन किया तदोपरान्त पूजाचार्यो द्वारा केन्द्रीय मंत्री श्री जोशी को प्रसादी स्वरूप पगड़ी, पटुका एवं प्रसाद प्रदान किया गया। श्रीकृष्ण-जन्मस्थान के दर्शन से अभिभूत श्री जोशी ने जन्मस्थान की स्वच्छता, व्यवस्थाओं एवं रख-रखाव की प्रशंसा की। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी को श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पौराणिक एवं थार्मिक महत्व से अवगत कराया गया, साथ ही जन्मस्थान पर कराये जा रहे विकास कार्यों एवं संस्थान द्वारा संचालित सेवा-प्रकल्पों के विषय में जानकारी दी गई।
हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

