home page

खेती-किसानी को नई दिशा देगा केंद्रीय बजट- पवन मिश्र

 | 
खेती-किसानी को नई दिशा देगा केंद्रीय बजट- पवन मिश्र


देवरिया, 22 फ़रवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट के लिये धन्यवाद पत्र कार्यक्रम एवं एस आई आर के निमित्त भाजपा किसान मोर्चा की देवरिया देहात मण्डल के कोल्हुआ, गौरीबाजार मण्डल के विशुनपुरा एवं बैतालपुर मण्डल के ब्लाक सभागार में मण्डल कार्यसमिति की बैठक हुई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि साल दर साल भाजपा सरकार कृषि बजट में बढ़ाेत्तरी कर रही है, इस बार का कृषि बजट पिछले बार की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक है। भाजपा सरकार ने कम लागत-अधिक उत्पादन की नीति अपनाते हुए कृषि क्षेत्र में अनुसंधान को बढ़ावा दिया है,जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत कृषि बजट कृषि को, कृषि के विकास को और किसानों के कल्याण को नई दिशा और नई गति देगा।

इस अवसर पर एस आई आर अभियान पर चर्चा करते हुए प्रत्येक बूथ पर 50 नए मतदाताओं को जोड़ने का आह्वाहन किया गया। उपस्थित लोगों ने किसान कल्याणकारी बजट के मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री और कृषि मंत्री को सम्बोधित धन्यवाद पत्र भी लिखा। इस दाैरान मुख्य रूप से सुब्रत सिंह, कमलेश मौर्य, सत्येन्द्र सिंह सोनू, अरुण मिश्र, आदित्य सिंह गोलू, विकास मणि त्रिपाठी, देवेंद्र राय, हरदेव सिंह, मंजेश कुशवाहा, अमरजीत मिश्र आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक