ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति की मौत
| Jul 25, 2026, 20:16 IST
नोएडा, 25 जुलाई (हि.स.)। थाना दादरी क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि शनिवार को थाना दादरी क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

