home page

60 वर्षीय अज्ञात घायल वृद्ध की मौत,संदिग्ध

 | 
60 वर्षीय अज्ञात घायल वृद्ध की मौत,संदिग्ध


देवरिया, 13 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया में खुखुन्दू चौराहे से लगभग 200 मीटर की दूरी पर एक अज्ञात लगभग 60 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से उसे अस्पताल ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि एंबुलेंस (108) के एमटी चालक रमेश व स्टाफ श्रीराम द्वारा घायल को तत्काल उपचार हेतु मेडिकल कालेज ले कर गए , लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की जेब से 380 रुपये नगद, एक चाबी व “चुनौती” नाम का पैकेट बरामद हुआ है, जिससे उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।

सीएमएस डा . एच के मिश्र ने बताया कि शव को मोर्चरी में रख कर पुलिस को सूचना दी गई हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक