home page

नाैकरी की तलाश में आए युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या

 | 
नाैकरी की तलाश में आए युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या


नोएडा, 14 मई (हि.स.)। बेरोजगारी से तंग 18 वर्षीय युवक ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। वह जनपद बदायूं से एक हफ्ते पूर्व नोएडा में नौकरी की तलाश में आया था।

थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार भारद्वाज ने गुरुवार काे बताया कि धर्मवीर पुत्र बृजराज उम्र 18 वर्ष मूल निवासी जनपद बदायूं बरौला गांव में रहने वाले अपने भाई के पास एक हफ्ते पूर्व आया था। बीती रात को उसने अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। इसी दौरान उसका भाई रमन मौके पर आया तथा उसे फंदे से उतार कर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लगा रही है। वहीं मृतक के भाई रमन के अनुसार वह नौकरी की तलाश में एक हफ्ते पूर्व नोएडा आया था। वह नौकरी की तलाश कर रहा था। उसकी नौकरी नहीं मिली। इस बात से वह हताश था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी