home page

डैम में डूबकर चाचा-भतीजे की मौत

 | 
डैम में डूबकर चाचा-भतीजे की मौत


महोबा, 01 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में शुक्रवार को थाना श्रीनगर के उर्मिल डैम में दो लोगों की डूबने से चाचा भतीजे की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

चरखारी क्षेत्राधिकारी दीपक दुबे ने बताया कि गुरुवार देर शाम थाना श्रीनगर क्षेत्र के गांव पिपरा माफ स्थित उर्मिल डैम में दो बच्चों के डूबने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना स्थानीय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और गोताखोरों की सहायता से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। दोनों बच्चों के शव बरामद कर लिए हैं।

उनकी पहचान रीतेश (8) और आर्यन (10) रूप में हुई है। दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के भिजवाया गया।

सीओ ने बताया कि जांच में पता चला कि रितेश और आर्यन जो अपने परिजनों के साथ डैम के पास ही डेरा डालकर रहते थे। गुरुवार की शाम नहाने के लिए डैम पर गए थे, जहां फिसलकर गहरे पानी में चले गए। घटना की सूचना बच्ची के परिजनों को दी गई थी।

परिजन बल्लू ने बताया कि दोनों मृतक आपस में चाचा भतीजे थे। रीतेश तीन बहनों में इकलौता भाई था, जबकि आर्यन भी चार बहनों का इकलौता सहारा था। उसके पिता की पहले ही मौत हो गई थी। मां गुड़िया बेटे की मौत से बदहवाश है। एक ही घर परिवार में दो मासूम बालकों की मौत होने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है ।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र द्विवेदी