home page

बैंक खाते से उड़ाये 3 लाख 13 हजार रुपये

 | 
बैंक खाते से उड़ाये 3 लाख 13 हजार रुपये


हरिद्वार, 06 मई (हि.स.)। कनखल थाना क्षेत्र में बैंक खाते से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने खाते से 3.13 लाख रुपये निकालने की शिकायत हेल्पलाइन पर की है। इसके बाद पुलिस ने भी बुधवार को केस दर्ज किया है।

पुलिस निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत के मुताबिक आदर्शनगर, राजा गार्डन, कनखल निवासी जयदत्त पांडे पुत्र स्व. बुद्धि बल्लभ पांडे ने तहरीर देकर बताया कि उनका खाता एसबीआई कनखल शाखा में है। इस खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर करीब 3,13,000 रुपये निकाल लिए हैं। पीड़ित ने बताया कि घटना की सूचना उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दे दी है। कनखल पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला