इण्टरमीडिएट में उज्ज्वल ने हमीरपुर में हासिल किया तीसरा स्थान
विद्यालय का बोर्ड परीक्षाफल शत प्रतिशत रहाहमीरपुर, 23 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज हमीरपुर का बोर्ड परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। हाईस्कूल मे प्रियांशी पाल नेे 94.17 प्रतिशत अंक पाकर जिला मे चतुर्थ स्थान एवं कंचन द्विवेदी ने 92.83 प्रतिशत अंक पाकर दसवें स्थान पर रही। तथा इण्टरमीडिएट के उज्ज्वल गुप्ता ने 93 प्रतिशत अंक पाकर जिला मे तीसरा स्थान एवं तनिष राठौर ने 92.6 र्प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में चौथा व ओम कुशवाहा ने 92 प्रतिशत पाकर जिले मे छठवां स्थान हासिल किया। अपनी सफलता पर उपरोक्त छात्रों ने विद्यालय के गुरुजनों, माता- पिता तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य रामप्रकाश गुप्ता को कृतज्ञता ज्ञापित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी को बधाई प्रेषित की है एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
गौरतलब है कि हाईस्कूल में कुल पंजीकृत छात्र 267 थे सम्मिलित हुए 264 एवं 3 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। जिसमें सम्मान सहित 99, प्रथम श्रेणी 145, द्वितीय श्रेणी 20 तृतीय श्रेणी शून्य। इसी प्रकार इण्टरमीडिएट मे कुल पंजीकृत 209 परीक्षा में सम्मिलित 208 जिसमें सम्मान सहित 46 प्रथम श्रेणी 94, द्वितीय श्रेणी 68, तृतीय श्रेणी में शून्य रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक रामकरण सिंह ने विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि हमारे विद्यालय के समस्त आचार्याे ने अथक प्रयास व मेहनत की है। मै उनके परिश्रम एवं लगन की भूरि-भूरि प्रशंसा करता हूॅ। इस अवसर पर परीक्षा प्रभारी हेमन्त कुमार ने परीक्षाफल मे सहयोग पर सभी का आभार व्यक्त किया। यह जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी आचार्य वेदप्रकाश शुक्ल ने दी
सरस्वती बाल मंदिर के सुमित ने टॉप टेन सूची में बनाई जगह यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज राठ के होनहार छात्र सुमित कुमार ने 91 फीसदी अंक पाकर जिले की टॉप टेन सूची में नाम दर्ज कराया। छात्र ने टॉप टेन सूची में 9वां स्थान हासिल किया। इसी तरह से स्कूल के छात्र निखिल कुमार ने 90.4, आर्यंस 90, सुनील कुमार 90, प्रीतम सिंह 88.4, सुशील कुंमार 88.4, मृगेंद्र 87.८8, हेमेंद्र 87.6, आयुष 87.4, अनमोल तिवारी 87 और सिद्धार्थ सक्सेना ने 87 फीसदी अंक पाकर जिले और कस्बे का नाम रोशन किया। प्रबंधक केजी अग्रवाल, प्रधानाचार्य अखिलेश तिवारी, सदस्य मैयादीन सोनी, शिक्षक नरेंद्र सिंह गौतम, धर्मपाल, महेंद्र साहू, राजेंद्र कुमार, सर्वेश अग्रवाल, पंकज गुप्ता आदि रहे। मेधावी बच्चों को गले में माला पहना मिठाई खिला आर्शीवाद दिया। वहीं दीन दयाल इंटर कॉलेज चिकासी के होनहार छात्र प्रिंस कुमार चुरहा ने 89.3 फीसदी अंक पाकर नाम रोशन किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

