वाराणसी में बारिश के बीच सब्जियों की दरों में कमी
वाराणसी, 06 जुलाई (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सोमवार को सुबह के वक्त जोरदार बारिश हुई और सब्जी मंडी में बिकने वाली सब्जियों के दर में कमी देखी गई। आलू का रेट 25 से घटकर 20 रुपया, टमाटर का रेट 60 रुपया किलो से घटकर 40 रुपया किलो हुआ पाया गया। वही, हरी सब्जियों के रेट में भी कमी देखी गई।
ठेले पर टमाटर बेच रहे अजय ने बताया कि वह सब्जी मंडी से टमाटर ला कर घूमकर बेचते हैं। कई दिनों के बाद अब टमाटर के रेट में कमी आई है। टमाटर का रेट सुबह के वक्त 40 रुपया किलो आ गया है। अभी रेट और कम होने की संभावना है। टमाटर की तरह ही खीरा भी अब अपने रेट के कम तक आ गया है। खीरा को वह तीस रुपए किलो के रेट से बेच रहे हैं।
चंदूआ सट्टी में सोनकर भाइयों ने मण्डी का रेट बताते हुए कहा कि सफेद आलू का रेट आज सुबह के वक्त 20 रुपया किलो, लाल आलू का रेट 30 रुपया किलो तक बेचा गया है। वही, पांच किलो लेने पर सफेद आलू का रेट 80 रुपया और लाल आलू का रेट 120 रुपया के रेट से बिका है।
पहाड़िया मंडी के राजन ने कहा कि बरसात के कारण रेट कम ज्यादा होने की संभावना रहती है। ऐसे में हरी सब्जियों को स्टोर नहीं किया जा सकता है। हरी सब्जियां एक दर पर बेच दी जाती है। आलू प्याज को स्टोर किया जा सकता है जबकि टमाटर का भी स्टोर बहुत दिन नहीं हो सकता है। ऐसे में पहले से स्टोर माल को सस्ते में निकलना ही पड़ता है, जिससे नया स्टोर किया जा सके।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद

