विद्युत उपभोक्ता 1912 पर कॉल कर घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज कराकर आसानी से पाएं निस्तारण : प्रबंध निदेशक
वाराणसी, 11 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में विद्युत उपभोक्ताओं के लिए अब शिकायत दर्ज करना और भी आसान हो गया है। सभी सम्मानित विद्युत उपभोक्ता 1912 पर कॉल कर घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज कराकर आसानी से उनका निस्तारण प्राप्त कर सकते हैं। उक्त जानकारी पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने गुरुवार को दी।
प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने कहा कि वाराणसी में विद्युत उपभोक्ताओं की संख्या बेहद ज्यादा है और यहां पर उपभोक्ताओं के शिकायतों के निस्तारण के लिए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से सरलता से अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए 1912 नम्बर पर कॉल की सुविधा दी जा रही है। 1912 पर डायल कर उपभोक्ताओं को श्रेणीबद्ध व्यवस्था के अंतर्गत समस्या का निस्तारण मिलेगा।
प्रबंध निदेशक की ओर से यह भी बताया गया कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को अभी से प्रत्येक माह की 15 तारीख तक बिल उपलब्ध करा दिया जाएगा। बिल की सूचना एसएमएस, वाट्सअप अथवा 1912 के माध्यम से भेजी जाती है। यदि वाट्सअप मोबाइल नंबर पंजीकृत नहीं है या गलत है, तो उसे अपडेट अवश्य कराएं। किसी त्रुटि की स्थिति में भी उपभोक्ता 1912 पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। समय पर बिल का भुगतान करें एवं विलंब अधिभार से बचें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद

