home page

कांग्रेस नेता राहुल गांधी व अजय राय के विरुद्ध तीन जून को प्रदर्शन करेंगे भाजपा कार्यकर्ता

 | 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी व अजय राय के विरुद्ध तीन जून को प्रदर्शन करेंगे भाजपा कार्यकर्ता


वाराणसी, 02 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने मंगलवार को बताया कि जिला मुख्यालय पर बुधवार की तीन जून को सुबह 8:30 बजे से भाजपा महानगर एवं जिला कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता एकत्रित होकर कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और उप्र के प्रदेश अध्यक्ष के विरुद्ध प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन को आक्रोश सभा का नाम दिया गया है।

दिलीप पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध अमर्यादित भाषा का उपयोग करने वाले अजय राय के विरुद्ध जब तक कार्रवाई नहीं हो जाती, हम भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश शांत नहीं होगा। हम प्रदर्शन करके अपनी बातों को रखेंगे, जिससे जल्द से जल्द अजय राय के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई हो। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित अन्य मोर्चा, प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं की भी भागीदारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद