दालमंडी में मुनादी, दो दिनों में ध्वस्त होगें 18 मकान
वाराणसी, 29 मई (हि. स.)। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता के.के. सिंह की उपस्थिति में शुक्रवार को दालमंडी में मुनादी हुई और दुकानदारों को 30 और 31 मई दो दिनों में क्रय हो चुके 18 दुकान मकानों को ध्वस्त किए जाने की जानकारी दी गई।
लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता के.के.सिंह ने बताया कि दाल मंडी के चिन्हित और क्रय किए जा चुके दुकानों को आगामी दो दिनों में अपराह्न 12 बजे से सायंकाल छह बजे तक जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया जाएगा। एक तरफ से पांच भवन दुकानों को 30 मई को गिराएंगे और 31 मई को 13 भवन ध्वस्त किए जाएंगे।
उन्होंने बताया लोक निर्माण विभाग की जेसीबी मशीन दालमंडी के बाहर खड़ी है और दो दिवसीय अभियान के बाद मस्जिदों का रुख करेगी। इसमें छह मस्जिदों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होनी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद

