home page

पीएम के संसदीय कार्यालय पर विधायक ने सुनी जन समस्याएं, निराकरण का दिया आश्वासन

 | 
पीएम के संसदीय कार्यालय पर विधायक ने सुनी जन समस्याएं, निराकरण का दिया आश्वासन


वाराणसी, 22 मई (हि. स.)। वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय कार्यालय में प्रतिदिन होने वाली जन सुनवाई के अंतर्गत शुक्रवार को दक्षिणी विधानसभा के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने आम जनमानस की समस्याओं को सुना और उससे संबंधित निराकरण के लिए उचित कदम उठाते हुए विभिन्न विभागों को पत्र व्यवहार किया।

जन सुनवाई के बाद बाहर निकले लोगों ने अपनी समस्याओं को बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय में उन लोगों ने अपनी समस्याओं को बताया है और आज की सुनवाई के लिए बैठे विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने उन्हें आश्वस्त किया है कि उनके समस्या को लेकर उचित कार्रवाई होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद