home page

हिंदी सप्ताह के समापन पर  आरटीआई की आवश्यकता पर दिया जोर

 | 
हिंदी सप्ताह के समापन पर  आरटीआई की आवश्यकता पर दिया जोर


वाराणसी, 14 सितम्बर (हि. स.)। वाराणसी में सुंदरपुर स्थित अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केंद्र (आईयूसीटीई) में आयोजित हिंदी सप्ताह के अंतिम दिन ‘आरटीआई की पाठशाला’ विषय पर पॉडकास्ट का आयोजन हुआ। पॉडकास्ट में उत्तर प्रदेश हाउसिंग एंड डेवलपमेंट बोर्ड, सेंटर आफ एक्सीलेंस के पूर्व निदेशक राजेश मेहतानी ने आरटीआई की आवश्यकता, आरटीआई का मूल्यांकन करने और उसका जवाब देने पर बातचीत की। आईयूसीटीई की ओर से आयोजित पॉडकास्ट को डॉ. राजा पाठक ने होस्ट किया।

पूर्व निदेशक राजेश मेहतानी ने कहा कि समाज को सच जानने का एक महत्वपूर्ण माध्यम आरटीआई बन चुका है। सरकारी व्यवस्था में चलने वाले विभागों से सही जानकारी अभी लोगों को मिल जा रही है। आरटीआई क्या है और इसका किस प्रकार उपयोग किया जाना चाहिए। यह भी अध्ययन सभी को करना चाहिए।

वही, निदेशक प्रो. प्रेम नारायण सिंह ने हिंदी सप्ताह के समापन पर बताया कि आईयूसीटीई में विभिन्न प्रतियोगिता जैसे निबंध लेख, कविता पाठ, आशु भाषण प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। साथ ही, संघ की राजभाषा तथा ड्राफ्टिंग, नोटिंग विषय पर वर्कशॉप भी हुई। हिंदी सप्ताह में हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता, रचनात्मकता और राजभाषा के प्रति प्रतिबद्धता का वातावरण और भी सुदृढ किया गया।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद