home page

कांग्रेस पदाधिकारियों ने किया भाजपा का पुतला दहन, अजय राय की छवि धूमिल करने का आराेप

 | 
कांग्रेस पदाधिकारियों ने किया भाजपा का पुतला दहन, अजय राय की छवि धूमिल करने का आराेप


वाराणसी, 25 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने भारतीय जनता

पार्टी(भाजपा) की सरकार का पुतला दहन किया। इससे पहले कांग्रेस के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंप कर महोबा में छात्र की मौत की जांच की मांग की।

महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि महोबा में नीट की तैयारी कर रही छात्रा के साथ हुए कथित गैंगरेप मामले को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने वार्ता की थी, इस दौरान अजय राय का वापसी के दौरान एक वीडियो बनाकर एडिट किया गया और उसे वायरल करके भाजपा राजनीति कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की छवि धूमिल की जा रही है।

राघवेंद्र चौबे ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कर पोस्टर पुतला जलाकर आक्रोश व्यक्त किया है। भाजपा अपनी राजनीति से बाज नहीं आ रही है और कानून व्यवस्था पर कोई जवाब देने वाला नहीं है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद