home page

छठ पूजा के कारण नहीं शुरू हुई हॉट एयर बैलून सेवा, प्रति व्यक्ति 17 हजार से ज्यादा किराया

 | 
छठ पूजा के कारण नहीं शुरू हुई हॉट एयर बैलून सेवा, प्रति व्यक्ति 17 हजार से ज्यादा किराया


वाराणसी, 15 नवम्बर (हि. स.)। वाराणसी स्मार्ट सिटी में जनसंपर्क अधिकारी शाकंभरी ने रविवार को हॉट एयर बैलून सेवा के शुरुआत को लेकर बताया कि 15 नवम्बर से हॉट एयर बैलून सेवा की शुरुआत होनी थी लेकिन छठ पूजा की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा कारणों से आज शुरुआत नहीं हो सकी।

जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि छठ पूजा की भीड़ खत्म होने के बाद 17 नवंबर को हॉट एयर बैलून सेवा शुरू करने की तैयारी करेंगे। शुरुआत में नमो घाट से दो या तीन हॉट एयर बैलून उड़ाए जायेंगे। ये ट्रायल के रूप में होगा। ट्रायल के दौरान विशेषज्ञों की टीम हवा के दबाव, गति, दिशा और बैलून की क्षमता की जांच करेगी। इसके बाद हॉट एयर बैलून सेवा को जनता के लिए शुरू कराएंगे। नमो घाट से शुरू होने वाली वाली हॉट एयर बैलून सेवा में प्रति व्यक्ति 17, 688 रुपये किराया तय किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद