home page

कर्बला के संदेश को अपने जीवन में अपनाकर भाईचारे की मिसाल बनें : अजय राय

 | 
कर्बला के संदेश को अपने जीवन में अपनाकर भाईचारे की मिसाल बनें : अजय राय


वाराणसी, 26 जून (हि. स.)। वाराणसी में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मोहर्रम पर कहा कि हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) का संघर्ष, त्याग और सर्वोच्च बलिदान हमें यह संदेश देता है कि सत्य, न्याय और इंसानियत की रक्षा के लिए हर अत्याचार के विरुद्ध डटकर खड़ा होना ही सबसे बड़ा धर्म है। मोहर्रम हमें उनके बताए हुए सत्य, साहस, धैर्य और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। आइए, हम करबला के संदेश को अपने जीवन में अपनाकर प्रेम, न्याय और भाईचारे की मिसाल बनें।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मोहर्रम का त्यौहार शांति से मनाने और भाईचारा बनाए रखने की सभी से अपील की है। अलम के जुलूस में किसी भी तरह का व्यवधान न आए,ऐसी कामना की है।

हिन्दुस्थान समाचार / शरद