home page

वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर 15 जून को यात्री सेवा दिवस मनाएंगे - निदेशक

 | 
वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर 15 जून को यात्री सेवा दिवस मनाएंगे - निदेशक


वाराणसी, 14 जून (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डा के निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि वाराणसी में हवाई अड्डे पर उत्सव का माहौल होने जा रहा है। कल 15 जून को यात्री सेवा दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए पूरी तरह की गई है। अपने यात्रियों को समर्पित विशेष गतिविधियों के कार्यक्रम की रूपरेखा बनी हैं। हमारे यात्रियों की मुस्कान ही हमारे काम को पूरा करती है। इस उत्सव की झलकियों के लिए हमारे सहकर्मी में उत्साह है।

निदेशक पुनीत ने रविवार को बताया कि 15 जून को प्रातः काल सात बजे से लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान शिविर, हवाई अड्डे पर आने वाले यात्रियों का पौधा देकर और तिलक लगाकर स्वागत, विमानन क्षेत्र की महिला बल और स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, सांस्कृतिक नृत्य, बच्चों के लिए चित्रकला और सेल्फी प्वाइंट बनाए जाने जैसे तमाम आयोजन होगें।

- अक्टूबर में एयरशो की अभी से तैयारी

वाराणसी के नमो घाट पर 20 अक्टूबर से सूर्य किरण जेट के नौ एयरक्राफ्ट वाराणसी आ जाएंगे। पांच दिन अभ्यास होगा। इस दौरान एयर शो होगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य अतिथि के रूप में रहना प्रस्तावित है। एयर शो के लिए वर्तमान समय में नमो घाट और हवाई अड्डे पर तैयारियां चल रही हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद