तिलक समारोह से लौटते समय हादसे में दो युवकों की मौत
देवरिया, 06 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में लार थाना क्षेत्र के एक गांव में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे दो युवकों की शनिवार को एक मार्ग दुर्घटना में मौत गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजते हुए कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार, मृतकों में
लार थाना क्षेत्र के सजाव गाँव के रहने वाले अभिषेक कुमार (18) पुत्र राम आशीष तथा सत्येंद्र (19) पुत्र शैलेश प्रसाद गाँव के ही मुन्ना प्रसाद की पुत्री रागिनी के तिलक समारोह में भागलपुर गए थे। दोनों बाइक से लौटकर वापस आ रहे थे। गाँव के नजदीक पहुंचकर चौराहे के पास अभिषेक सड़क किनारे लघु शंका करने के लिए रुका, तभी तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने अभिषेक कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं सत्येंद्र (19) की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई कर शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की।
इस संबंध में लार थानेदार राकेश राय ने बताया कि शवों को पाोस्टमार्टम भेजते हुए कार्रवाई की जा रही है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

