home page

छात्रा समेत दो ने की आत्महत्या

 | 
छात्रा समेत दो ने की आत्महत्या


नोएडा, 05 मई (हि.स.)। विभिन्न जगहों पर रहने वाली एक बीए की छात्रा समेत दो लोगों ने आत्महत्या कर लिया। घटनाओं की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि अंजली सिंह पुत्री कमल सिंह निवासी ग्राम मंगरौली उम्र 18 वर्ष जो की एक कॉलेज से बीए की पढ़ाई कर रही थी, उन्होंने मंगलवार को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतका एक कॉलेज से बीए की पढ़ाई कर रही थी। उसने कोई सुसाइड नोट नहीं लिखा है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लगा रही है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस -वन क्षेत्र के हरोला गांव में रहने वाले राजेंद्र उर्फ अंकुश पुत्र श्री चंद मूल निवासी जनपद फिरोजाबाद उम्र 19 वर्ष ने मंगलवार की शाम को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी