home page

लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ

 | 
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ


लखनऊ, 01 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दो यात्री पकड़े गए। इनके पास से करीब 18 करोड़ रुपये की 18 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) बरामद की गई है।

डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की टीम के मुताबिक, दो यात्री थाई एयर एशिया की उड़ान एफडी—146 से बैंकाक लखनऊ पहुंचे थे। टीम ने शक के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान 12 पॉलिथीन पैकेट में हाइड्रोपोनिक वीड बरामद की गई। यह साधारण गांजे से कही ज्यादा नशीली और महंगी होती है।

डीआरआई के अधिकारियों ने बताया कि आरोपितों की पहचान यूपी के मो. फराज और झारखंड की रहने वाली महिला नीतू के रूप में हुई। आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इनके पास से बरामद प्रतिबंधित सामग्री को एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है शीघ्र ही बड़ा खुलासा किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक