home page

हिंदू लड़कियां लव जिहाद में न पड़ कर राष्ट्र उत्थान के कार्य में लगें : विजय प्रताप

 | 
हिंदू लड़कियां लव जिहाद में न पड़ कर राष्ट्र उत्थान के कार्य में लगें : विजय प्रताप


बाराबंकी, 05 अप्रैल (हि.स.)। संगठन एवं कार्य के दृष्टि से अभ्यास वर्ग कार्यकर्ताओं के लिए आवश्यक है, संगठनात्मक कार्य के प्रति कार्यकर्ताओं को प्रेरित करना। उक्त बातें विश्व हिंदू परिषद अवध प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप ने रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर लखपेड़ाबाग में चल रहे दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग के संवाद एवं समापन सत्र में कही।

उन्हाेंने कहा कि, समाज एवं युवाओं के कार्य के लिए कार्यकर्ता आदर्श बने। युवा सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव से बचें। कार्य क्षमता और अभिरुचि के अनुरूप कार्यकर्ता के कार्य का निर्धारण हो। हिंदू लड़कियां लव जिहाद में न पड़ कर राष्ट्र उत्थान के कार्य में लगें। बजरंग दल दुर्गा वाहिनी का शौर्य समाज में दिखे। गौ आधारित खेती गौ रक्षा की महत्वपूर्ण कड़ी है।

इस अवसर पर पूर्णकालिक प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख धर्मेंद्र सिंह, विभाग संगठन मंत्री इंद्रेश, जिलाध्यक्ष रामनाथ मौर्य, जिला मंत्री राहुल कुमार, कमलेश, तुलसीराम, रमाकांत, उदय प्रताप, शिव शंकर, ज्ञानेश्वरी, राजेंद्र जायसवाल, अमित गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज कुमार चतुवेर्दी