home page

देवरिया रेलवे स्टेशन पर दो शातिर चोर गिरफ्तार, 08 लाख का चोरी का सामान बरामद

 | 
देवरिया रेलवे स्टेशन पर दो शातिर चोर गिरफ्तार, 08 लाख का चोरी का सामान बरामद


देवरिया रेलवे स्टेशन पर दो शातिर चोर गिरफ्तार, 08 लाख का चोरी का सामान बरामद


देवरिया, 04 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में देवरिया जीआरपी थाना देवरिया ने शनिवार को रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 08 लाख रुपये मूल्य का चोरी का सामान और 89,569 रुपये नकद बरामद किया। बरामद सामान में राडो और मेडिसी ब्रांड की घड़ियां, चांदी के आभूषण, धार्मिक मूर्तियां, ब्रिटिश कालीन सिक्के तथा अन्य बहुमूल्य वस्तुएं शामिल हैं।

जीआरपी के क्षेत्राधिकारी (सीओ) सवि रत्न गौतम ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पश्चिमी छोर से बिहार के समस्तीपुर निवासी रवि कुमार और सरमन पासवान को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने साथी छोटू पासवान के साथ पंजाब के जालंधर स्थित एक मकान में चोरी की थी। चोरी के बाद सामान तीनों ने आपस में बांट लिया। छोटू फरार हो गया, जबकि दोनों आरोपित दूसरी ट्रेन के इंतजार में देवरिया स्टेशन पर बैठे थे, जहां चेकिंग के दौरान पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

जीआरपी ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 317(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार आरोपित छोटू पासवान की तलाश की जा रही है। इस सफल कार्रवाई पर पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र ने जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीम को 2,000 रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक