home page

दो कारों की टक्कर, एक की नदी में गिरने से मौत

 | 
दो कारों की टक्कर, एक की नदी में गिरने से मौत


हमीरपुर, 21 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर की सीमा से बाहर नेशनल हाइवे पर दो कारों की सीधी टक्कर होने के बाद एक का चालक नदी में गिर गया जिसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने मंगलवार को दूसरी कार सवार तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।

हमीरपुर जिले की सीमा के बाहर नेशनल हाईवे पर सजेती थाना क्षेत्र में दो कारों की सीधी टक्कर हो गई जिसमे से एक कार का चालक नौगांव छतरपुर निवासी आदित्य जैन नदी में गिर गया जिसे राहगीरों और सजेती पुलिस ने इलाज के लिए हमीरपुर सदर अस्पताल पहुंचाया जहां पर डाक्टरों ने आदित्य जैन को मृत घोषित कर दिया। वहीं कुछ लोगों का आरोप है कि, दूसरी कार सवार आलोक कुमार, अनीश यादव और वेदांत बाजपेई सभी निवासी कानपुर ने आदित्य जैन को नदी में फेंक दिया है। जिसके चलते सजेती थाना पुलिस ने तीनो लोगों को हिरासत में ले लिया है और मृतक के शव का पंचायत नामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सदर राजेश कमल ने मंगलवार को बताया कि यह हादसा यमुना पुल में हुआ जिसमें कार सवार एक युवक की पुल से नीचे गिरने से मौत हो गई है। हादसा पड़ोसी जिले की सीमा में हुआ है जिसकी जांच सजेती थाना पुलिस कर रही है। इस मामले में कार सवार तीन लोग हिरासत में है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा