home page

दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत

 | 
दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत


हमीरपुर, 01 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र मे बाइक से बरात जा रहे दो सगे भाइयों को बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक में बैठा एक भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

ग्राम पंचायत चंदपुरवा बुजुर्ग के मजरा इटरा निवासी अंकित निषाद (22) पुत्र संतराम निषाद अपने भाई कृष्ण कुमार के साथ बाइक से चंदपुरवा निवासी आसाराम के पुत्र गुलशन की बरात में इंगोहटा जा रहे थे। हाईवे पर प्रेम नगर के समीप छोटे भाई कृष्ण कुमार निषाद की टोपी हवा में उड़कर हाईवे में गिर गई। कृष्ण कुमार निषाद टोपी उठाने चला गया और अंकित बाइक में ही बैठा था। तभी पीछे से आ रहे गांव निवासी बाइक सवार बाबू वर्मा ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में अंकित व बाबू घायल हो गए। गंभीर हालत में इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया।

सदर अस्पताल में अंकित की मौत हो गई। जबकि बाबू वर्मा का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक अपने पीछे पिता संतराम निषाद, मां रेखा निषाद, पत्नी मुस्कान, बहन राखी एवं अमृता को रोता बिलखता छोड़ गया है। थाना प्रभारी योगेश तिवारी ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा