home page

श्रीकृष्ण जन्मस्थान के तुलसी वाटिका में हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह महोत्सव

 | 
श्रीकृष्ण जन्मस्थान के तुलसी वाटिका में हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह महोत्सव


मथुरा, 27 मई (हि.स.)। पुरुषोत्तम मास (अधिकमास) में बुधवार एकादशी को श्रीकृष्ण-जन्मस्थान पर बुधवार सायं तुलसी-शालिग्राम विवाह महोत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।

बुधवार सांय श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया श्रीकृष्ण जन्मथान पर मनाये जाने वाले विशेष पर्व / महोत्सव की श्रृंखला में अधिक ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी तद्नुसार बुधवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर विराजमान ठाकुर श्रीकेशवदेवजी महाराज मंदिर प्रांगण में स्थित पवित्र तुलसी वाटिका में सनातनी परंपराओं के अनुसार बुधवार सांय 6 बजे मंदिर के पूजाचार्याे द्वारा शास्त्रोक्त विधि अनुसार तुलसी-शालिग्राम विवाह उत्सव शास्त्रीय मर्यादाओं के अनुसार धूमधाम से संपन्न कराया गया। इस तुलसी-शालिग्राम विवाह की विशिष्ट सेवा पूजा में स्थानीय भक्तों के साथ-साथ बाहर से आने वाले सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागी बन अक्षुण्ण पुण्य अर्जित किया।इस अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के पदाधिकारी/अधिकारी एवं अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार