home page

पत्नी के उत्पीड़न से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या

 | 
पत्नी के उत्पीड़न से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या


नोएडा, 30 सितंबर (हि.स.)। थाना बिसरख क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने पत्नी के उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या कर लिया है। युवक ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बुधवार काे बताया कि अजय सिंह पुत्र संग्राम सिंह मूल निवासी जनपद कानपुर देहात मिल्कलच्छी गांव थाना बिसरख क्षेत्र में रहते थे। उन्होंने बुधवार की शाम को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने निरीक्षण किया है। मृतक के पिता द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पत्नी के उत्पीड़न से प्रयास होकर युवक ने सुसाइड किया है। उसने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी