home page

प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह की मां को भाजपा दक्षिण कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

 | 
प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह की मां को भाजपा दक्षिण कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि


कानपुर, 06 जुलाई (हि. स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री(संगठन) धर्मपाल सिंह की माता भाग्यवती देवी का शनिवार को बिजनौर स्थित आवास पर 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वह विगत कुछ समय से अस्वस्थ चल थीं। यह जानकारी भाजपा कानपुर- बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने भाजपा दक्षिण जिला के केशव नगर स्थित पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित करते हुए दीं।

क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा में भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने स्व.भाग्यवती देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

भाजपा दक्षिण कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से पूनम द्विवेदी, गणेश शुक्ला, विनोद मिश्रा, मनीष त्रिपाठी, अर्जुन बेरिया,अंकुर गुप्ता, तेज बहादुर यादव,आलोक शुक्ला, जितेंद्र सचान, मधु तिवारी, पप्पू पंडित, बिंदु अग्रवाल, सुरेश मोदी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मो0 महमूद