home page

भगवान बुद्ध को नमन, करुणा और शांति के संदेश अपनाने की अपील : अनिल दीक्षित

 | 
भगवान बुद्ध को नमन, करुणा और शांति के संदेश अपनाने की अपील : अनिल दीक्षित


कानपुर, 01 मई (हि.स.)। बुद्ध पूर्णिमा का यह पावन दिवस हमें भगवान बुद्ध के करुणा, अहिंसा और शांति के संदेशों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। उनका जीवन हमें सिखाता है कि सच्ची शांति बाहर नहीं, बल्कि हमारे भीतर होती है। अष्टांगिक मार्ग आज भी मानव जीवन को सही दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करता है। यह बातें शुक्रवार को जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कही।

भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला कार्यालय में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भगवान बुद्ध के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन मानवता के लिए मार्गदर्शक है। उनके द्वारा दिए गए प्रेम, करुणा और शांति के संदेश आज के समय में और अधिक प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि समाज में समरसता और सौहार्द बनाए रखने के लिए बुद्ध के विचारों को अपनाना आवश्यक है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा, अवधेश सोनकर, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, उपाध्यक्ष सीमा, धीरज बाल्मीकि, मुनेन्द्र राजपूत, सुरेश गुप्ता, राधा सैनी, हर्षित श्रीवास्तव, श्याम कुमार, जिशान अहमद सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप