home page

आम के बाग में फांसी पर लटका मिला अज्ञात युवक का शव

 | 
आम के बाग में फांसी पर लटका मिला अज्ञात युवक का शव


फर्रुखाबाद, 21 मार्च (हि.स.)। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में शनिवार दोपहर काे आम के बाग में पेड़ से एक युवक का शव लटका मिला।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।

सीओ राजेश द्विवेदी का कहना है कि यह घटना रेलवे स्टेशन की पूर्वी पितौरा क्रॉसिंग के पास कायमगंज-अचरा मार्ग के पश्चिम स्थित संतोष गंगवार के बाग की है। बाग में छिड़काव उपकरणों की जांच करने पहुंचे बागबान ने सबसे पहले शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई और पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। मृतक की उम्र लगभग 30 से 32 वर्ष बताई जा रही है। उसने नीले रंग की पैंट और हल्के नीले रंग की शर्ट पहन रखी थी। उसके दाहिने हाथ में दो अंगूठियां, कलाई में कलावा और एक कड़ा मिला है। इसके अलावा उसकी कमर पर प्राइवेट सिक्योरिटी बेल्ट बंधी मिली, जिससे उसके निजी सुरक्षा गार्ड होने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल के पास से एक पिट्ठू मिला है। सीओ राजेश द्विवेदी का कहना है कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar