home page

मुरादाबाद में मंडलीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल निर्माण का रास्ता साफ, ईएसआईसी काे जमीन ट्रांसफर

 | 
मुरादाबाद में मंडलीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल निर्माण का रास्ता साफ, ईएसआईसी काे जमीन ट्रांसफर


शासन के निर्देश पर संबंधित जमीन को ईएसआईसी के लिए हस्तांतरित कर दी : एडीएम प्रशासन

मुरादाबाद, 19 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिला प्रशासन ने सौ बेड के मंडलीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल निर्माण कराने के लिए वेब सिनेमा के पीछे की जमीन ईएसआईसी को ट्रांसफर कर दी है। अब सीपीडब्ल्यूडी निर्माण कार्य कराने के लिए टेंडर जारी करेगा। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने ग्राम हरथला की 2.25 हेक्टेयर जमीन पर ईएसआईसी अस्पताल निर्माण के लिए स्वीकृति दी थी। शासन से पत्र आने के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया।

अपर जिलाधिकारी संगीता गौतम ने रविवार को बताया कि शासन के निर्देश पर संबंधित जमीन को ईएसआईसी के लिए हस्तांतरित कर दी है। अस्पताल के निर्माण पर 150 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। ईएसआईसी के क्षेत्रीय निदेशक केसी झा के अनुसार जिला प्रशासन ने ग्राम हरथला रामगंगा विहार वेब सिनेमा के पीछे स्थित 2.25 हेक्टेयर जमीन को राज्य कर्मचारी बीमा निगम के पक्ष में स्थानांतरण कर दिया है।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल