218 होमगार्डों को हवाई हमले से बचाव के तरीकों का प्रशिक्षण दिया गया
| Feb 23, 2026, 18:37 IST
मुरादाबाद, 23 फरवरी (हि.स.)। नागरिक सुरक्षा विभाग ने सोमवार को चेतन चौहान मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र होमगार्ड मुरादाबाद में 218 होमगार्डों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में हवाई हमले से बचाव के तरीके तथा घायलों को एम्बुलेंस में स्ट्रेचर से अस्पताल भेजना, लोड ,अनलोड का प्रशिक्षण दिया गया।
नागरिक सुरक्षा के सहायक उप नियंत्रक सतीश कुमार ने प्रशिक्षण देने के बाद बताया कि आज प्रशिक्षण में 218 होमगार्ड के जवान उपस्थिति रहे। प्रशिक्षण में प्रशिक्षण केंद्र के स्टाॅफ अशोक कुमार वर्मा, निरीक्षक, नेपेंदर सिंह, अभिषेक कुमार, अन्य अधिकारी एवं डॉ शफीक स्टाॅफ नागरिक सुरक्षा के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
------------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

