home page

उच्च गुणवत्ता वाले बीज और उन्नत तकनीक से बढ़ती है उत्पादन क्षमता : डॉ. संजीव कुमार सचान

 | 
उच्च गुणवत्ता वाले बीज और उन्नत तकनीक से बढ़ती है उत्पादन क्षमता : डॉ. संजीव कुमार सचान


कानपुर, 28 फरवरी (हि.स.)। उच्च गुणवत्ता वाले बीज आलू का सही उपयोग और वैज्ञानिक विधि से खेती किसानों की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के साथ ही खर्च कम करने में भी मदद करती है।” यह बातें शनिवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर के सब्जी अनुभाग विभाग द्वारा आयोजित आलू उत्पादन कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिक डॉ. संजीव कुमार सचान ने कही।

केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, शिमला द्वारा संचालित अखिल भारतीय समन्वित आलू शोध परियोजना के तहत 80 से अधिक किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें महिला एवं पुरुष किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षकों ने बीज आलू की जांच और 3% बोरिक एसिड पाउडर द्वारा उपचार, कोल्ड स्टोर में भंडारण और अगली फसल में रोग कम करने की तकनीक समझाई गई।

डॉ. आईएन शुक्ला ने कद्दू वर्गीय सब्जियों की वैज्ञानिक विधि से खेती, डॉ. आशुतोष उपाध्याय ने आलू की बुवाई, खुदाई और उत्पादन बढ़ाने की तकनीक, तथा डॉ. भानु प्रकाश ने टमाटर की उन्नत उत्पादन विधि पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र, दिलीप नगर, कानपुर देहात के मृदा वैज्ञानिक डॉ. खलील खान और डॉ. राजेश रॉय भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. अरुण कुमार सिंह ने सभी किसानों का धन्यवाद ज्ञापित किया और उन्हें प्रोत्साहित किया कि वे सीखों को अपने खेतों में लागू करें।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप