home page

सेवा भारती मेरठ प्रांत के अंतर्गत सभी केंद्र संचालिकाओं का हुआ प्रशिक्षण

 | 
सेवा भारती मेरठ प्रांत के अंतर्गत सभी केंद्र संचालिकाओं का हुआ प्रशिक्षण


नोएडा, 26 अक्टूबर (हि.स.)। सेवा भारती मेरठ प्रांत के अंतर्गत नोएडा विभाग ने अपने विभाग में चल रहे सभी केंद्र संचालिकाओं का प्रशिक्षण वर्ग सोमवार को सुबह 9 बजे से शाम 5:30 तक राधा कृष्ण सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में संपन्न किया।

आरएसएस नोएडा के प्रचारक प्रमुख सुभ्रांशु झा ने बताया कि इस वर्ग में उद्घाटन एवं समापन को मिलाकर कुल पांच सत्र रहे। शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और सामाजिक ऐसी सभी आयाम के केंद्र चलाने वाली 26 संचालिकाओं की भागेदारी रही। उन्होंने बताया कि उद्घाटन सत्र में प्रांत मंत्री अखिल का मार्गदर्शन मिला, उसके बाद नोएडा विभाग के संगठन मंत्री जतिन मिश्रा ने प्रथम सत्र में सेवा से समाज परिवर्तन, पांच परिवर्तन एवं सेवा बस्ती में हमारा महत्व ऐसे विषय लिए। द्वितीय सत्र मंजूषा देशमुख प्रांत शिक्षा आयाम प्रमुख ने लिया। उन्होंने बताया कि तृतीय सत्र में सरिता सती ने कल्याणकारी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। समापन सत्र में चिरंजीवी विभाग प्रचारक ने सेवा कार्य को ईश्वरी कार्य बताया एवं बताया कि परमात्मा के चुने हुए प्रतिनिधि ही सेवा कार्य करते हैंl उन्होंने बताया कि चंद्र प्रकाश विभाग मंत्री ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। वर्ग संयोजक के नाते आदित्य गौड़ , सह संयोजक संदीप त्यागी रहे। वर्ग में विनोद कौशिक विभाग सह संघचालक, देव प्रकाश विभाग उपाध्यक्ष, अरुण नोएडा महानगर मंत्री, मंजू शर्मा , बी एल कपूर, अनुपम कौल उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी