home page

प्रयागराज मण्डल के स्टेशनों से होली पर्व पर 600 से अधिक विशेष ट्रेनों की सुविधा

 | 
प्रयागराज मण्डल के स्टेशनों से होली पर्व पर 600 से अधिक विशेष ट्रेनों की सुविधा


प्रयागराज, 03 मार्च (हि.स)। मण्डल रेल प्रबन्धक रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन में होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर रेलगाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। मार्च माह के दौरान यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नियमित गाड़ियों के अतिरिक्त मंडल द्वारा एवं विभिन्न क्षेत्रीय रेलवे द्वारा संचालित 625 विशेष गाड़ियों की सुविधा प्रदान की जा रही है।

यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने मंगलवार को देते हुए बताया कि प्रयागराज परिक्षेत्र के स्टेशनों जिसमे सूबेदारगंज, प्रयागराज जंक्शन एवं छिवकी से मार्च माह के दौरान कुल 339 विशेष गाड़ियों का आवागमन किया जाएगा। 01 से 03 मार्च के दौरान प्रयागराज परिक्षेत्र से 75 विशेष गाड़ियों का आवागमन हुआ है। प्रमुख स्टेशनों पर यात्री सहायता काउंटर, अनाउंसमेंट प्रणाली एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया तथा आवश्यकतानुसार हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं।इसी प्रकार मार्च के दौरान प्रयागराज मंडल के कानपुर परिक्षेत्र के स्टेशनों से नियमित गाड़ियों के अतिरिक्त कुल 377 गाड़ियों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। 01 से 03 मार्च के दौरान कानपुर परिक्षेत्र से 84 गाड़ियों का आवागमन हुआ है। इस अवधि में अतिरिक्त कोचों की व्यवस्था, प्लेटफार्म प्रबंधन एवं सुविधाओं को सुदृढ़ किया गया, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पीआरओ ने कहा कि होली के मद्देनजर मंडल प्रशासन द्वारा भीड़ नियंत्रण हेतु वाणिज्य कर्मचारी, रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेलवे पुलिस कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। अनाउंसमेंट प्रणाली के माध्यम से यात्रियों को समय-समय पर आवश्यक जानकारी प्रदान की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रमुख स्टेशनों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र