home page

गंगा स्नान के अवसर पर अलीगढ़–राजघाट–अलीगढ़ के मध्य चलेगी विशेष अनारक्षित ट्रेन

 | 
गंगा स्नान के अवसर पर अलीगढ़–राजघाट–अलीगढ़ के मध्य चलेगी विशेष अनारक्षित ट्रेन


अलीगढ़ जंक्शन से सुबह 05:40 बजे और राजघाट नारोरा से सुबह 8:15 बजे चलेगी

मुरादाबाद, 08 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने गुरुवार को बताया कि मुरादाबाद रेल मंडल द्वारा गंगा स्नान के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए अलीगढ़–राजघाट–अलीगढ़ के मध्य विशेष अनारक्षित गाड़ी का संचालन किया जाएगा।

सीनियर डीसीएम महेश यादव ने आगे बताया कि रेलगाड़ी संख्या 04187/04188 अलीगढ़–राजघाट नारोरा विशेष ट्रेन का संचालन 10 अक्टूबर एवं 26 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।

गंगा स्नान के अवसर पर संचालित हो रही यह विशेष ट्रेन

अलीगढ़-राजघाट नारोरा ट्रेन (04187) अलीगढ़ जंक्शन से सुबह 05:40 बजे चलेगी। इसके बाद मंजूरगढ़ी, हरदुआगंज, सुनमई हॉल्ट, गोधा हॉल्ट, अतरौली रोड, धरमपुर हॉल्ट, डिबाई स्टेशन पर ठहराव लेते हुए राजघाट नारोरा पर सुबह 07 बजकर 15 मिनट पर पहुंचेगी। वहीं वापिसी में राजघाट नारोरा से अलीगढ़ ट्रेन (04188) राजघाट नारोरा से सुबह ०8 बजकर 15 मिनट पर चलेगी और उपरोक्त सभी स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए सुबह 9:55 पर अलीगढ़ जंक्शन पहुंचेगी।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल