home page

दिल्ली जंक्शन-बरेली रेलगाड़ी 18 और 20 सितम्बर को रहेगी रद्द

 | 
दिल्ली जंक्शन-बरेली रेलगाड़ी 18 और 20 सितम्बर को रहेगी रद्द


मुरादाबाद, 17 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने गुरूवार शाम को बताया कि दिल्ली रेल मंडल के गाजियाबाद यार्ड में कॉन्टेक्ट वायर बदलने का बचा हुआ काम पूरा करने के लिए पावर और ट्रैफिक ब्लॉक के कारण रेल गाड़ी संख्या 54076 दिल्ली जंक्शन-बरेली को 17 सितम्बर, 19 सितम्बर और 21 सितम्बर को अब बहाल कर दिया गया है। वहीं, ट्रेन नंबर 54076 दिल्ली जंक्शन-बरेली 18 सितम्बर और 20 सितम्बर को रद्द कर दिया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल