home page

अलीगढ़ -राजघाट नरौरा के मध्य सोमवार को होगा स्पेशल गाड़ी का संचालन

 | 
अलीगढ़ -राजघाट नरौरा के मध्य सोमवार को होगा स्पेशल गाड़ी का संचालन


मुरादाबाद, 28 जून (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने रविवार को बताया कि यात्रियों की सुविधा हेतु तथा अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अलीगढ़ जंक्शन– राजघाट नरौरा– अलीगढ़ जंक्शन के मध्य दोनों तरफ से केवल एक फेरे के लिए केवल 29 जून (सोमवार) को स्पेशल गाड़ी (संख्या 04187/04188) का संचालन किया जाएगा।

सीनियर डीसीएम महेश यादव ने आगे बताया कि गाड़ी संख्या 04187 (अलीगढ़ जंक्शन – राजघाट नरौरा विशेष) 29 जून (सोमवार ) को अलीगढ़ जंक्शन से प्रातः 05:40 बजे प्रस्थान करेगी। यह हरदुआगंज से सुबह 06:05-06:10 बजे, सुनमई हॉल्ट से 06:17-06:19 बजे, गोधा हॉल्ट से 06:26-06:28 बजे, अतरौली रोड से 06:36-06:38 बजे,धरमपुर हॉल्ट से 06:48-06:50 बजे, डिबाई से 06:58-07:00 बजे होकर राजघाट नरौरा 07:15 बजे पहुँचेगी।

वहीं ट्रेन संख्या 04188 (राजघाट नरौरा– अलीगढ़ जंक्शन स्पेशल गाड़ी ) राजघाट नरौरा से 29 जून (सोमवार ) प्रातः 08:15 बजे प्रस्थान करेगी। यह डिबाई से 08:23-08:25 बजे, धरमपुर हॉल्ट से 08:33-08:35 बजे, अतरौली रोड से 08:44-08:46 बजे, गोधा हॉल्ट से 08:54-08:56 बजे, सुनमई हॉल्ट से 09:03-09:05 बजे, हरदुआगंज से 09:20-09:25 बजे होकर अलीगढ़ जंक्शन श 09:50 बजे पहुँचेगी। उन्होंने यात्रियों से अनुरोध किया इस विशेष रेलगाड़ी की सुविधा का लाभ उठाएँ।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल