home page

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

 | 
ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत


हाथरस, 21 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में रविवार की देर रात काे मुरसान थानाक्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हाे गई।

थाना प्रभारी ग्रीस गाैतम ने साेमवार काे बताया कि मृतका की पहचान ग्राम चाैखेड़ा निवासी वीरमति (50) के रूप में हुई है। परिवार से पता चला है कि वीरमति किसी कारणवश मुरसान रेलवे स्टेशन पर मौजूद थीं। इसी दौरान अचानक वह ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना