home page

हत्या के प्रयास मामले में तीन वांछित आरोपित गिरफ्तार

 | 
हत्या के प्रयास मामले में तीन वांछित आरोपित गिरफ्तार


जौनपुर,12 जुलाई (हि.स.)। यूपी के जौनपुर में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बरसठी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में रविवार को वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर की गई। इस मामले में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विजय चौधरी ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह के निर्देशन प्रभारी निरीक्षक बरसठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना बरसठी में दर्ज मुकदमा के तहत वांछित आरोपियों की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम बारीगांव और कान्हपुर में दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में नीरज सिंह पत्नी सुभाष सिंह निवासी ग्राम बारीगांव थाना बरसठी, जिलेदार सिंह पुत्र स्वर्गीय शालिग्राम सिंह निवासी ग्राम कान्हपुर तथा सुनील सिंह पुत्र कमला प्रसाद सिंह निवासी ग्राम कान्हपुर शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों पर बीएनएस के तहत हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। फरार एवं वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव