स्कूल वाहनों पर चला परिवहन विभाग का अभियान, तीन वाहन सीज व एक दर्जन से अधिक का चालान
हमीरपुर, 19 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुमेरपुर कस्बे में बुधवार को एआरटीओ ने स्कूली वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। इससे स्कूल वाहन चालकों में हड़कंप मच गया सर्वाधिक परेशानी केंद्रीय विद्यालय के वाहनों के चालकों को हुई, चेकिंग के कारण उन्हें बच्चों को बीच रास्ते में उतरना पड़ा इससे बच्चों को करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल पहुंचना पड़ा। एआरटीओ की इस कार्यवाही से स्कूल प्रबधंको, अभिभावकों में आक्रोश नजर आया।
एआरटीओ प्रवीण कुमार सिंह ने बुधवार को शाम बताया कि स्कूली वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। इससे स्कूली वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कई चालक वाहनों को सड़क पर ही छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान एआरटीओ में तीन वाहनों को सीज कर दिया और 13 वाहनों के चालान किए हैं। एआरटीओ के इस अभियान से सर्वाधिक परेशानी केंद्रीय विद्यालय के छात्र छात्राओं को उठानी पड़ी। कार्यवाही से बचने के लिए वाहन चालक बच्चों को बीच में ही छोड़कर भाग निकले। इससे बच्चों को एक किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा। एआरटीओ की इस कार्यवाही से स्कूल प्रबंधक तथा अभिभावकों में आक्रोश नजर आया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

