नोएडा में विभिन्न जगहों पर तीन लोगों ने की आत्महत्या
नोएडा, 24 फ़रवरी (हि.स.)। जनपद में अलग-अलग जगहों पर रहने वाले तीन लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है पुलिस।
पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने मंगलवार को बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के पुराना हैबतपुर गांव में रहने वाली राजकुमारी पुत्री लालाराम उम्र 18 वर्ष ने अपने घर पर मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगाकर बीती रात को आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।
उन्होंने बताया कि थाना ईकोटेक -3 क्षेत्र के कुलेसरा गांव में रहने वाले सागर बाथम पुत्र रामबाबू मूलनिवासी जनपद जालौन उम्र 26 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक आत्महत्या के कारण का पता नहीं चला है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के एक कंपनी में काम करने वाले मोहित पुत्र अमर सिंह उम्र 30 वर्ष ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपनी फैक्ट्री में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

