फर्रुखाबाद,जिले में अलग अलग स्थानों पर तीन को सर्प ने डसा, हालत गम्भीर,लोहिया अस्पताल में भर्ती
फर्रुखाबाद,6जून (हि.स.) । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में अलग अलग स्थानों पर सोमवार को तीन लोगों को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर सर्प दंश के शिकार तीनो को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बीती रात हुई बरसात के बाद मौश्री पत्नी उमेश निवासी कदरागंज थाना अलीगंज अपने ही घर में जमीन पर लेटी थी। तभी सुबह 5:00 बजे उसे सांप ने डस लिया। परिजन उसको लेकर जिला अस्पताल पहुंचे वहां पर उसका प्राथमिक उपचार जारी है।
दूसरी घटना कादरी गेट थाना क्षेत्र की है। जहां लक्ष्मी पुत्री सत्यपाल निवासी मशेनी नगला अपने नानी के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही है।आज सुबह 6:00 बजे वह स्कूल जाने के लिए नहाने जा रही थी ।बक्से के पास रखे कपड़ों को लेने गई। वहां छिपे सर्प ने डस लिया ।
नानी ने लक्ष्मी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया । प्राथमिक उपचार जारी है। हालत स्थिर बनी हुई है ।
तीसरी घटना थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र की है। सुबह 7 बजे दयाराम पुत्र हंसराम निवासी रामनगर कुडरिया के घर में मकान की जुडाई हो रही थी।
उसी में प्रयोग ईट लेने गया था । ईट के चट्टों में बैठे सर्प ने उसे डस लिया और उसकी हालत घर पर ही बिगड़ने लगी। परिजनो ने उसको डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल में लाया गया वहां पर उसका प्राथमिक उपचार जारी है।
आपात काल ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि पानी बरसने की बजह सांप बिल छोड़ कर घरों की तरफ पहुंच रहे है। इस मौसम में प्रत्येक व्यक्ति को सावधान रहना चाहिए। सोमवार को अब तक 3 रोगी सांप के काटे हुए लोहिया अस्पताल लाये गए है। जिनका उपचार जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

