home page

ये नया भारत घर में घुस कर मारता है :  असीम अरुण

 | 
ये नया भारत घर में घुस कर मारता है :  असीम अरुण


ये नया भारत घर में घुस कर मारता है :  असीम अरुण


--हम राणा के वंशज हैं, दुश्मनों को चुन चुन कर मारेंगे : असीम अरुण

देवरिया, 09 मई (हि.स.)। जनपद के दौरे पर आए उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री व पूर्व पुलिस महानिदेशक असीम अरुण ने रुद्रपुर मोड़ स्थित एक मैरेज हाल में आयोजित महाराणा प्रताप की जयंती के कार्यक्रम में आज शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की तीनों सेनाओं ने मिलकर पाकिस्तान को सबक सिखाया है। पहले की सरकारों में ऐसा नहीं होता था। ये नया भारत है जो घर में घुस कर मारता है। उन्होंने कहा कि ये मोदी जी की सफल विदेश नीति का परिणाम है कि पाकिस्तान आज पूरे विश्व में अलग थलग पड़ा है।

इसके पूर्व पी डब्ल्यू डी डाक बंगले पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिलने के पश्चात देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज के महिला वार्ड का निरीक्षण किया और मरीजों काे फल वितरित किया। महाराणा प्रताप की जयंती पर उन्होंने राणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत की इस धरती ने ऐसे वीर सपूतों को जन्म दिया है। जिन्होंने घास की रोटी खाना मंजूर किया, लेकिन मुगलों की अधीनता मंजूर नहीं की। वीरतापूर्वक दुश्मनों का सामना किया और देश पर आंच नहीं आने दी। उन्होंने कहा कि मीडिया में जिस तरह दिखाया जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना के अधिकारी आतंकियों के जनाजे पर बिलख रहे हैं। वो ये प्रमाणित करता है कि पाकिस्तान आतंकवाद को हमेशा से प्रश्रय देता आ रहा है। लेकिन अब उसको उसकी औकात दिखाने का वक्त आ गया है और हमारी सेना इसे बखूबी अंजाम दे रही है।

भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप का नाम इतिहास में वीरता, शौर्य, त्याग, पराक्रम और दृढ़ प्रण के लिए अमर है। उन्होंने मुगल बादशाह अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की और कई सालों तक संघर्ष किया। अंततः अकबर महाराणा प्रताप को अधीन करने में असफल रहा। महाराणा प्रताप की नीतियां शिवाजी महाराज से लेकर ब्रिटिश के खिलाफ बंगाल के स्वतंत्रता सेनानियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनी। इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे, राजेश मिश्रा, प्रमोद शाही, रविंद्र कौशल, निर्मला गौतम, प्रभाकर तिवारी, संजय सिंह गुड्डू, डा एच एन मिश्रा, अनुसूचित जनजाति मोर्चे के जिलाध्यक्ष राजन सोनकर, पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गोविंद चौरसिया, नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा, जितेंद्र सिंह, राजेश सिंह, विजय बेलदार, अभिषेक मिश्रा, राहुल कुमार मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक