home page

04 अप्रैल को टीईटी के विरोध में रामलीला ग्राउंड दिल्ली में होगा धरना प्रदर्शन : संजय सिंह

 | 
04 अप्रैल को टीईटी के विरोध में रामलीला ग्राउंड दिल्ली में होगा धरना प्रदर्शन : संजय सिंह


मुरादाबाद, 24 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक मूंढ़ापांडे की बैठक मंगलवार को बीआरसी मूंढापांडे पर सम्पन्न हुई। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि 04 अप्रैल को टीईटी के विरोध में रामलीला ग्राउंड दिल्ली में धरना प्रदर्शन होगा। मुरादाबाद से 4 अप्रैल को रामलीला ग्राउंड दिल्ली के लिए बसें प्रस्थान करेगी।

ब्लॉक अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने आगे कहा कि नौकरी किसी की भी सुरक्षित नहीं है। नान टीईटी वालों को टीईटी के बहाने बाहर कर दिया जाएगा। टीईटी वालों को सुपर टीईटी के बहाने, सुपर टीईटी वाले को किसी न्यू एग्जाम के बहाने, किसी को 50 वर्ष से अधिक आयु के बहाने, किसी को कार्य अक्षमता के बहाने, पुरानी पेंशन व शेष बचे शिक्षकों को वित्तीय अपव्यय के बहाने, यानि सभी को किसी ना किसी बहाने निकाल दिया जाएगा। फिर आऊटसोर्सिंग और निजी संस्थाओं द्वारा शिक्षा का अधिकार भी सफलता पूर्वक गतिमान रहेगा।

बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक संरक्षक ने मोहम्मद हारून की।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल